सड़क पर घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

प्रखंड के जनता हाट स्थित मछली हट्टी से रविवार की देर शाम खून से लथपथ मिले घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई

विज्ञापन

कोचाधामन. प्रखंड के जनता हाट स्थित मछली हट्टी से रविवार की देर शाम खून से लथपथ मिले घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस इलाज के लिए उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज किशनगंज ले गई. जहां से उसे बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिवार के लोगों द्वारा उसे सिलीगुड़ी मेडिकल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. धनपुरा ओपी प्रभारी राजू कुमार यादव ने बताया कि मृतक बिरजू राम( 22वर्ष) पिता बबलू राम ग्राम सिंघिया वार्ड संख्या 05 थाना किशनगंज का रहने वाला था और वह ई- रिक्शा चलाता था. जनता कन्हैयाबाड़ी मार्केट यूनियन के अध्यक्ष गुफरान आलम फौजी ने बताया कि जनता हाट मछली हट्टा में शाम होने के बाद का चहल-पहल बंद हो जाता है. उन्होंने बताया कि रविवार की देर शाम करीब आठ बजे जब लोग मछली हट्टी से होकर गुजर रहे थे तो जख्मी हालत में खून से लथपथ पड़ा हुआ एक व्यक्ति को देखा.इसकी सूचना धनपुरा ओपी प्रभारी राजू कुमार यादव को दी.घटना की सूचना मिलते ही धनपुरा ओपी प्रभारी राजू कुमार यादव दल – बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन