42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी के 41 बटालियन भातगांव बीओपी व गलगलिया थाने की पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई में गुरुवार को भातगांव बाजार से 42 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.
गलगलिया. इन दिनों यह क्षेत्र नशे के कारोबार का हब बनता जा रहा है. भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र गलगलिया बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के 41 बटालियन भातगांव बीओपी व गलगलिया थाने की पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई में गुरुवार को भातगांव बाजार से 42 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई भारत – नेपाल सीमा से सटे भातगांव बाजार में की गई है. पकड़े गए युवक का नाम मो अनीश उम्र 28 पिता मो कासिम साकिन लकड़ी डिपो पोस्ट थाना गलगलिया जिला किशनगंज को हिरासत में लिया गया. जब्त मादक पदार्थ व युवक को गलगलिया थाने के हवाले किया गया है. गलगलिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर एसएसबी 41 बटालियन भातगांव को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक बाइक जिसका गाड़ी ( डब्लूबी 74 बीक्यू 4269) है जो भारतीय क्षेत्र से नेपाल मादक पदार्थ ले जाने के फिराक में है.जिसके बाद गलगलिया थाने के एएसआई विजय प्रताप यादव के नेतृत्व गश्ती दल भेजा गया.उसके बाद संयुक्त टीम गठित करके भारत -नेपाल सीमा पर संदिग्ध युवक को देखते ही उसे अपनी गिरफ्त में लिया गया.युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से संदिग्ध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 42 ग्राम बरामद किया गया. पूछताछ में युवक ने बताया कि वो मादक पदार्थ नेपाल सप्लाई करने के फिराक में था.थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक पर गलगलिया थाना कांड संख्या 44/24 मामला दर्ज करते हुए पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










