132 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

132 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
किशनगंज जिले के दिघलबैंक पुलिस ने दिघलबैंक- धनतोला मार्ग पर कदम चौक के समीप 132 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर हसनैन को गिरफ्तार किया है. आरोपित जियापोखर थाना क्षेत्र के डोरिया का निवासी है. इस संबंध में पुलिस ने एक बाइक बीआर 37वाय 3331 को भी बरामद किया है. पुलिस की इस कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक मधेश्वर कुमार एसएसबी के अधिकारी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. आरोपी से पूछताछ जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










