राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के आयोजन से संबंधित बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के आयोजन से संबंधित बैठक सम्पन्न
किशनगंज. अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) गिरिजेश कुमार की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के आयोजन को लेकर एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई. बैठक में जानकारी दी गयी कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 की थीम मेरा भारत, मेरा वोट निर्धारित की गयी है. इस अवसर पर मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्राट अशोक भवन, खगड़ा, किशनगंज में आयोजित किया जाएगा. मुख्य समारोह में उपस्थित मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण कर उसे सुनाया जाएगा. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जाएगा, जो समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए सम्राट अशोक भवन तक पहुंचेगी. रैली के उपरांत मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा. इस जागरूकता रैली में एनसीसी, स्काउट एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




