सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Updated at : 29 May 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

एनएच 327 ई पर मंगलवार की देर रात गलगलिया चेकपोस्ट के पास अवस्थित आदित्य ढाबा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक पूरी तरह से घायल हो गये. इसमें एक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गलगलिया(किशनगंज). एनएच 327 ई पर मंगलवार की देर रात गलगलिया चेकपोस्ट के पास अवस्थित आदित्य ढाबा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक पूरी तरह से घायल हो गये. इसमें एक की मौत हो गयी,जबिक दूसरे का गंभीर हालत में सिलिगुड़ी में इलाज चल रहा है. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही गलगलिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज ले गये. जहां डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए एमजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. गलगलिया चेक पोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गलगलिया से किसी निजी कंपनी में कार्यरत थे जो कंपनी में काम करने के बाद वापस अपने आवास ठाकुरगंज जा रहे थे. इसी क्रम में दुर्घटना घटित हो गयी. इस मामले में गलगलिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों युवक किसी निजी कंपनी में कार्य कर रहा था इलाज के दौरान सिलीगुड़ी में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. दोनों युवक बेगूसराय के निवासी है. परिजनों से बात करने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन