भाजपा कार्य समिति की बैठक महज एक ड्रामा : डॉ जावेद

Published at :04 May 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्य समिति की बैठक महज एक ड्रामा : डॉ जावेद

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ा, जिला प्रशासन को जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा. किशनगंज : कांग्रेस विधायक डा जावेद आजाद ने अपने आवास पर बुधवार को आयोजित संवाददाता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में आये केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को आड़े हाथ लेते हुए जम कर […]

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ा, जिला प्रशासन को जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा.

किशनगंज : कांग्रेस विधायक डा जावेद आजाद ने अपने आवास पर बुधवार को आयोजित संवाददाता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में आये केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को आड़े हाथ लेते हुए जम कर भड़ास निकाली. श्री जावेद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित स्थल खगड़ा कालू चौक पर जाना महज एक धार्मिक ड्रामा था.
किशनगंज में हिन्दू मुस्लिम एकता को तोड़ने की राजनीति भाजपा के लोग करते हैं. गिरिराज सिंह के विवादित स्थल पर जाने पर उन्होंने कहा जल्द मुख्यमंत्री से मिल कर गिरिराज सिंह पर कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन