20 लाख मूल्य का हिरण का सींग जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2017 3:19 AM (IST)
विज्ञापन

गश्ती के दौरान एसएसबी को िमली सफलता तस्कर फरार टेढ़ागाछ : प्रखंड के खानियाबाद पंचायत के लालपानी फतेहपुर कैंप एसएसबी 52 बटालियन के जवानों ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पिलर नंबर 152 के समीप गश्ती के दौरान नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे एक हिरण का सींग बरामद किया है. बरामद सींग को बहादुरगंज फॉरेस्ट […]
विज्ञापन
गश्ती के दौरान एसएसबी को िमली सफलता
तस्कर फरार
टेढ़ागाछ : प्रखंड के खानियाबाद पंचायत के लालपानी फतेहपुर कैंप एसएसबी 52 बटालियन के जवानों ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पिलर नंबर 152 के समीप गश्ती के दौरान नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे एक हिरण का सींग बरामद किया है. बरामद सींग को बहादुरगंज फॉरेस्ट विभाग के हवाले किया गया.
एसएसबी 52वें बटालियन लालपानी कैंप के उपनिरीक्षक पवन पांडे ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के 200 मीटर अंदर सोमवार को नाका लगा कर गश्ती के दौरान मेरे साथ कुछ जवान थे. गश्ती के दौरान जैसे ही पीलर संख्या 152 के पास आया तो एक व्यक्ति सिर पर बोरा लाद कर भारतीय सीमा में घुस रहा था.
जवानों पर नजर पड़ते ही एसएसबी के जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा गया तो तस्कर जवानों से घिरता हुआ देख बोरा फेंक फरार हो गया. जब बोरा को खोला गया तो उसमें एक हिरण का सींग बरामद हुआ. सींग की अनुमानित कीमत बीस लाख रुपये बतायी जा रही है. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक पावन पांडे, कृष्णा कुमार सिंह,अकरम अब्बास, शंकर सिलु शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




