बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 21 Apr 2026 8:18 PM
बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
पहाड़कट्टा. चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत सैठाबाड़ी गांव से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर गश्ती के दौरान पुलिस वाहन को देख ट्रैक्टर चालक भाग रहा था. जिसे पुलिस टीम ने खदेड़ कर पकड़ा गया. बता दें कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अप्रैल माह में करीब ढेर दर्जन से अधिक अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर खनन विभाग को जुर्माना वसूला गया है. उक्त ट्रैक्टर पर लगभग 100 सीएफटी बालू लदा था. पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है. जब्त ट्रैक्टर पर अग्रेतर कार्रवाई के लिए खनन पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है. छापेमारी अभियान क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










