टेढ़ागाछ पुलिस ने पांच फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
टेढ़ागाछ पुलिस ने पांच फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
किशनगंज. टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कांडों में वांछित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये सभी आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे. न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद पुलिस की पकड़ से बाहर थे. गुप्त सूचना व छापेमारी के आधार पर इन सभी को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार वारंटियों में इश्तेहार वारंटी कमल प्रसाद सिंह (पिता रज्जू लाल सिंह, निवासी हवाकोल सिंह टोला) व इलियास (पिता फतु, निवासी फुलवरिया) शामिल हैं. इसके अलावा एनबीडब्ल्यू वारंटी के तहत राहिल, समौज व फारूक (तीनों पिता स्वर्गीय कलीमुद्दीन, निवासी टेढ़ागाछ) को भी पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










