पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीन ट्रैक्टर जब्त
पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीन ट्रैक्टर जब्त
दिघलबैंक. सीमा क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एक सराहनीय संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया. एसएसबी 12वीं वाहिनी की जी-समवाय सिंघीमारी की गश्ती टीम, कोदोबाड़ी थाना पुलिस एवं किशनगंज के खनन पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में दोपहर तीन बजे संचालित किया गया. अभियान के दौरान टीम ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर (रेत लदे ट्रॉली सहित) को जब्त किया. बताया जा रहा है कि ये वाहन बिना वैध दस्तावेज के रेत की तस्करी में संलिप्त थे, जिन पर संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा. इस कार्रवाई में एसएसबी के जवानों की सजगता, बिहार पुलिस की सक्रियता एवं खनन विभाग की प्रभावी भागीदारी स्पष्ट रूप से देखने को मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










