प्रचारिका का किशनगंज में किया गया स्वागत

Published at :13 Apr 2017 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
प्रचारिका का किशनगंज में किया गया स्वागत

किशनगंज : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के घटक राष्ट्र सेविका समिति की असम प्रांत की प्रचारिका दीदी सुनीता का आगमन किशनगंज पर उनका राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने भव्य स्वागत किया़ उनकी स्वागत राष्ट्र सेविका समिति की किशनगंज जिला की जिला कार्यवाहिका श्वेता दीदी ने चंदन लगा कर की़ सेविकाओं में उनको पाकर काफी […]

विज्ञापन

किशनगंज : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के घटक राष्ट्र सेविका समिति की असम प्रांत की प्रचारिका दीदी सुनीता का आगमन किशनगंज पर उनका राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने भव्य स्वागत किया़ उनकी स्वागत राष्ट्र सेविका समिति की किशनगंज जिला की जिला कार्यवाहिका श्वेता दीदी ने चंदन लगा कर की़ सेविकाओं में उनको पाकर काफी उत्साह और उल्लास का वातावरण पाया गया़

उनके मार्गदर्शन में राष्ट्र सेविका समिति की कार्य की दिशा एवं आगामी संघ शिक्षा वर्ग एवं राष्ट्र सेविका समिति के कार्यों की विस्तार से चर्चा की गयी़ राष्ट्र सेविका समिति 1936 में आरंभ होकर पूरे भारत वर्ष में तेजी से बढ़ रहे कार्यों की चर्चा इस को विस्तार से रखी एवं किशनगंज के राष्ट्र सेविका समिति के कार्यों की सराहना करते हुए सभी स्वयं सेविकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया़ आगामी राष्ट्र सेविका समिति की 18 मई 2017 से प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सीतामढ़ी में अधिक से अधिक संख्या में किशनगंज से जाये ये कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया़ इस बैठक में किशनगंज जिला के सह जिला कार्यवाह देव दास मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन