विधि व्यवस्था भंग करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

किशनगंज : उपद्रव मचाने व विधि व्यवस्था भंग करने वाले शिक्षक बख्शे नहीं जायेंगे़ यह बातें जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने कही़ मूल्यांकन कार्य करने जा रहे इंटर हाई स्कूल के शिक्षक पर माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के शिक्षकों द्वारा मोबिल फेंके जाने के मामले में गिरफ्तार चार शिक्षकों को छुड़ाने के लिए संघ के […]
किशनगंज : उपद्रव मचाने व विधि व्यवस्था भंग करने वाले शिक्षक बख्शे नहीं जायेंगे़ यह बातें जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने कही़ मूल्यांकन कार्य करने जा रहे इंटर हाई स्कूल के शिक्षक पर माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के शिक्षकों द्वारा मोबिल फेंके जाने के मामले में गिरफ्तार चार शिक्षकों को छुड़ाने के लिए संघ के शिक्षकों ने मंगलवार देर शाम डीईओ कार्यालय का गेट बंद कर डीईओ को बंधक बना लिया था़ मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम श्री दीक्षित स्वयं थाने पहुंचे और उपद्रवी शिक्षकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया है़ डीएम ने कहा कि हमने पहले ही शिक्षकों को कहा था कि जिन्हें आंदोलन करना है करें़
आंदोलन करने से नहीं रोका जा रहा है लेकिन जो स्वेच्छा से मूल्यांकन कार्य में भाग लेना चाहते है उन्हें बाधा नहीं पहुंचाये़ मूल्यांकन कार्य में बाधा पहुंचाने वाले और उपद्रव मचा कर विधि व्यवस्था भंग करना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा़ इस दौरान एसडीओ मो शफीक, वरीय उपसमाहर्ता सह डीपीआरओ मनीष कुमार, डीईओ मो ग्यासुद्दीन, डीपीओ स्थापना, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा उग्रेश मंडल एवं बीडीओ ओम प्रकाश मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




