साइकिल व बाइक की टक्कर में दो घायल

किशनगंज : सालकी टेंगरमारी के पास बाइक व साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. पल्सर बीआर37एच 6382 का चालक मो खबीर आलम टेउसा पंचायत निवासी ने बताया कि ससुराल से अपने घर आने के क्रम में सालकी के समीप 55 वर्षीय वृद्ध जेनुद्दीन अचानक मेरे बाइक के सामने साइकिल लेकर आ गया, […]
किशनगंज : सालकी टेंगरमारी के पास बाइक व साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. पल्सर बीआर37एच 6382 का चालक मो खबीर आलम टेउसा पंचायत निवासी ने बताया कि ससुराल से अपने घर आने के क्रम में सालकी के समीप 55 वर्षीय वृद्ध जेनुद्दीन अचानक मेरे बाइक के सामने साइकिल लेकर आ गया, जिसकी वजह से मेरा संतुलन बिगड गया और दोनों में जोरदार टक्कर हो गयी़ टेंगरमारी निवासी जेनुद्दीन एवं खबीर आलम को स्थानीय ग्रामीणों ने घायल अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया़ सदर अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज प्रारंभ किया गया़ इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि मो खबीर आलम को शरीर में ऊपरी चोट आयी है. दोनों को इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




