तपिश के साथ बढ़ रही चुनावी सरगरमी निकाय चुनाव

Published at :09 Apr 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
तपिश के साथ बढ़ रही चुनावी सरगरमी निकाय चुनाव

संभावित उम्मीदवार मतदाताओं के बीच जाकर संपर्क साधने लगे हैं किशनगंज : नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि की घोषणा के साथ ही निकाय चुनाव लड़ने वालों की बेचैनी बढ़ गयी है. मौसम की बढ़ती तपिश के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है. चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवार मतदाताओं के बीच जाकर संपर्क साधने […]

विज्ञापन

संभावित उम्मीदवार मतदाताओं के बीच जाकर संपर्क साधने लगे हैं

किशनगंज : नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि की घोषणा के साथ ही निकाय चुनाव लड़ने वालों की बेचैनी बढ़ गयी है. मौसम की बढ़ती तपिश के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है.
चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवार मतदाताओं के बीच जाकर संपर्क साधने लगे हैं.
घर-घर जाकर मिलने का सिलसिला तेज हो गया है. नगर निकाय चुनाव की डुगडुगी बजने के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपने को तौलने में लग गये हैं. मतदाता भी अपने पारा मीटर से आने जाने वाले हर संभावित उम्मीदवारों को नाप रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में यहां प्रशासनिक स्तर पर चुनाव की तैयारी तेज हो गयी है. कोषांगों के गठन से लेकर अन्य कार्य गति पकड़ लिया है.
नगर परिषद समेत दो नगर पंचायतों में होगा चुनाव : नगर निकाय चुनाव जिले में किशनगंज नगर परिषद समेत दो नगर पंचायतों में चुनाव होगा. प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी तेज हो गई है. किशनगंज नगर परिषद के अलावा नगर पंचायत ठाकुरगंज और बहादुरगंज में चुनाव होना है.
चुनाव की प्रशासनिक तैयारी तेज
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. जिला निर्वाचन कार्यालय आयोग के निर्देशों को समय पर पूरा करने के लिए अपना दिन- रात काम कर रहा है. जिला निर्वाचन कार्यालय में कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गयी है. कोषागों का गठन पूरा कर लिया गया है. अब चुनाव में लगने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रशिक्षण की तैयारी शुरू हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन