रुके ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, एक घायल

Published at :22 Nov 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
रुके ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, एक घायल

ट्रक में फंसा ड्राइवर. किशनगंज : बिहार-बंगाल सीमा से सटे एनएच 31 पर फरिंगगोला मद्य निषेध चेक पोस्ट के समीप खड़े ट्रक डब्लूबी 41 जी 6565 को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक डब्लूबी 37 बी 8377 का आगे का हिस्सा पूरी तरह […]

विज्ञापन

ट्रक में फंसा ड्राइवर.

किशनगंज : बिहार-बंगाल सीमा से सटे एनएच 31 पर फरिंगगोला मद्य निषेध चेक पोस्ट के समीप खड़े ट्रक डब्लूबी 41 जी 6565 को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक डब्लूबी 37 बी 8377 का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक का चालक फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने ट्रक में फंसे चालक को निकालने का पूरा प्रयास किया लेकिन विफल रहे. उधर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फंसे चालक को निकालने में जुट गयी है. घायल ट्रक चालक विजय सिंह समस्तीपुर का रहने वाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन