बहादुरगंज नप के उपाध्यक्ष को अन्य वार्ड से लड़ना होगा चुनाव

Published at :20 Nov 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
बहादुरगंज नप के उपाध्यक्ष को अन्य वार्ड से लड़ना होगा चुनाव

बहादुरगंज : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वार्ड क्षेत्रों हेतु जारी नयी आरक्षण व्यवस्था के बीच नप बहादुरगंज अंतर्गत सर्वाधिक महत्वपूर्ण दोनों ही नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के वार्ड सीटों में उलटफेर हुआ है़ फलस्वरूप आगामी नये वर्ष 2017 में होने वाले नप चुनावी परिदृश्य में नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को चुनाव लड़ने हेतु नयी जमीन […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वार्ड क्षेत्रों हेतु जारी नयी आरक्षण व्यवस्था के बीच नप बहादुरगंज अंतर्गत सर्वाधिक महत्वपूर्ण दोनों ही नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के वार्ड सीटों में उलटफेर हुआ है़ फलस्वरूप आगामी नये वर्ष 2017 में होने वाले नप चुनावी परिदृश्य में नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को चुनाव लड़ने हेतु नयी जमीन तलाशनी होगी़ वर्तमान परिपेक्ष में नप अध्यक्ष मुजतबा अनवर राही यहां के वार्ड नंबर 3 तथा नप उपाध्यक्ष मीरा बसाक वार्ड नंबर 9 से नगर पार्षद है़

जो क्रमश: अब अनारक्षित महिला व पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए तब्दील हो चुकी है़ इसके अलावे आरक्षण की इस नयी व्यवस्था की चपेट में आने वालों में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 2 के जीवन ठाकुर, वार्ड नंबर 4 की नुजहत परवीन, वार्ड नंबर 6 के एरारर आलम, वार्ड 7 के शहबाज आलम, वार्ड 8 के मो जमीरउद्दीन, वार्ड 10 के मुनमुन मिश्रा, वार्ड 12 के मुश्ताक आलम, वार्ड 14 की पूर्व अध्यक्षा शबनम फिरदौसी, वार्ड 15 में निगार अंजुम, वार्ड 16 में सत्येंद्र राय, वार्ड 17 की पार्षद

नसरीन परवीन शामिल है़ व्यवस्था की चपेट में आये संबंधित इन पार्षदों को चुनाव जंग में कूदने के लिए किसी दूसरे वार्ड क्षेत्र की जमीन तलाशनी पड़ेगी़ अन्यथा हाथ मलने व पर्दे के पीछे से किसी दूसरे प्रत्याशी को मदद करने के सिवाय दूसरा कोई विकाल्प उनके पास नहीं है. हालांकि आरक्षण सूची प्रकाशित होते ही कुछ नये चेहरे भी चुनावी समर में कूदने की जुगत बना रहे है़ जहां पर्दे के पीछे से राजनीतिक समीकरण व संरक्षण देने वाले शहर के कई दिग्गज अब नयी परिस्थिति की तैयारी में जुटे है़ जिस पर कहीं न कहीं से सबकी नजर है़ बहरहाल आरक्षण व्यवस्था की चपेट में आये वर्तमान नगर पार्षद यह कहने से बाज नहीं कि नयी जमीन तलाशने में वक्त नहीं लगेगा एवं जोश खरोश के बीच चुनावी जंग में कूदेंगे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन