सवालों की बौछार से पदाधिकारी हुए दो चार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Nov 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

जिला परिषद की बैठक रही हंगामेदार किशनगंज : ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में शनिवार को आयोजित जिला परिषद की बैठक काफी हंगामेदार रही़ बैठक में कई पदाधिकारियों के नदारद रहने को लेकर जिप अध्यक्ष रूकैया बेगम एवं उपाध्यक्ष कमरूल होदा तीखी प्रतिक्रिया के साथ नाराजगी व्यक्त किया़ खास तौर पर विद्युत कार्यपालक अभियंता जो […]
विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक रही हंगामेदार
किशनगंज : ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में शनिवार को आयोजित जिला परिषद की बैठक काफी हंगामेदार रही़ बैठक में कई पदाधिकारियों के नदारद रहने को लेकर जिप अध्यक्ष रूकैया बेगम एवं उपाध्यक्ष कमरूल होदा तीखी प्रतिक्रिया के साथ नाराजगी व्यक्त किया़ खास तौर पर विद्युत कार्यपालक अभियंता जो विगत बैठक में भी अनुपस्थित थे़ उन्हें कारण बताओ नोटिस एवं विभाग को लिये जाने का प्रस्ताव बैठक में लिया गया़ बैठक की कार्यवाही शुरू होने पर जिप अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी केंद्र में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए ठाकुरगंज सीडीपीओ पर प्रति केंद्र दो हजार रुपया लेने का आरोप लगाया़
अध्यक्ष ने कहा कि आईसीडीएस, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, सभी जगह अनियमितता व्याप्त है़ उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व बहादुरगंज प्रखंड के मोतीगंज स्कूल एवं संगत रहमानगंज स्कूल का निरीक्षण किये थे़ स्कूल बंद पाया गया़ स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षक सिर्फ हाजिरी बना कर चले जाते है़ं आपूर्ति विभाग में डीलरों की मनमानी है़ पदाधिकारियों के निगरानी के अभाव में डीलर लाभुकों से पैसे भी अधिक लेते हैं और खाद्यान्न वजन में भी कम देते है़ं
इसके अलावे उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में गुणवत्ता के कमी और स्टीमेट के अनुरूप काम नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के कारण घटिया सड़क निर्माण हो रहा है़ जिसके कारण कुछ ही दिनों में सड़क जर्जर हो जाता है़ विगत बैठक में इंदिरा आवास सहायक तारा बोसाक पर अनियमितता के आरोप को लेकर बीडीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था़ लेकिन बीडीओ द्वारा कोई अग्रतर कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त किये और
बीडीओ को पुन: कार्रवाई हेतु लिखे जाने का प्रस्ताव लिया गया़ जिप सदस्य स्वीटी सिंह ने कुकुरबाघी भवनहीन विद्यालय का मुद्दा उठाया़ जिस पर प्रस्ताव लिया गया कि शिक्षा विभाग स्थल निरीक्षण कर विद्यालय भवन का निर्माण के संबंध में अग्रतर कार्रवाई करें. जिप सदस्य ने टेढ़ागाछ एवं दिघलबैंक में राशि निकासी के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण नहीं किये जाने का मुद्दा उठाया़ इस मुद्दे पर प्रस्ताव लिया गया कि संबंधित एजेंसी को कारण बताओ नोटिस एवं कार्रवाई करते हुए जल्द आंगनबाड़ी केंद्र बनाये जाने को लेकर कार्रवाई की जाये़ बैठक में एडीएम सह प्रभारी डीडीसी रामजी साह, जिला आपदा प्रभारी सह प्रभारी डीआरडीए निदेशक रामाशंकर, लीड बैंक प्रबंधक राम आधार पासवान, पंचायती राज पदाधिकारी सत्य नारायण मंडल, जिला कृषि पदाधिकासरी संत लाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी हिरामुनी प्रभाकर के अलावे विधायक प्रतिनिधि फैयाज आलम, सभी जिप सदस्य एवं कई पदाधिकारी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




