कम हो गयी नोट बदलवाने वालों की भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

नोटबंदी : पैसा िनकासी करने वालों की उंगली पर लगाया जा रहा इंक, दिखने लगा असर बुधवार से बैंकों में नोट बदलवाने वाले की उंगली में इंक लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी. इंक लगाने की प्रक्रिया शुरू होते ही बैंकों में नोट बदलने वालों की भीड़ कम हो गयी. ठाकुरगंज : नोट बदलवाने वालो […]
विज्ञापन
नोटबंदी : पैसा िनकासी करने वालों की उंगली पर लगाया जा रहा इंक, दिखने लगा असर
बुधवार से बैंकों में नोट बदलवाने वाले की उंगली में इंक लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी. इंक लगाने की प्रक्रिया शुरू होते ही बैंकों में नोट बदलने वालों की भीड़ कम हो गयी.
ठाकुरगंज : नोट बदलवाने वालो को बुधवार से उंगलियों पर इंक लगाने की प्रक्रिया का असर दिखने लगा है. बैंक के बाहर नोट बदलवाने की भीड़ काफी कम हो गयी. पिछले दिनों शाम होने के बाद भी जहां सैकड़ों लोग लाइनों में लगे रहते थे अब वहीं बुधवार शाम को यह भीड़ काफी कम दिखी. हालात यह थी कि जो भीड़ थी वो बैंक के अंदर ही थी.
बताते चलें अब 500 और 1000 के नोट बदलवाने के इच्छुक लोगो की उंगलियों में मतदान के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली स्याही इस्तेमाल करने का निर्देश दिया जिससे बड़े नोटों को बदलवाने के चल रहे गोरखधंधे पर रोक लग सके. बुधवार को पोस्टऑफिस के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा में भी लोगों के नोट बदले गये. वहीं एटीएम के सुचारू रूप से चालू रहने का भी लोगों ने लाभ उठाया.
इंक लगाते बैंककर्मी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




