कतार लगी रही, रुपये खत्म हो गये

Published at :17 Nov 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
कतार लगी रही, रुपये खत्म हो गये

किशनगंज : बड़े नोट बंद होने के बाद खर्च चलाने के लिए छोटे नोट मुहैया कराने की व्यवस्था और प्रबंधन सही नहीं होने के कारण आम आदमी परेशान हो पड़ा. लोग सुबह से लाइन में लगे रहे और जब बारी आयी तो खगड़ा कोसी क्षेत्रीय बैंक में नोट ही खत्म हो गये. इस शाखा में […]

विज्ञापन

किशनगंज : बड़े नोट बंद होने के बाद खर्च चलाने के लिए छोटे नोट मुहैया कराने की व्यवस्था और प्रबंधन सही नहीं होने के कारण आम आदमी परेशान हो पड़ा. लोग सुबह से लाइन में लगे रहे और जब बारी आयी तो खगड़ा कोसी क्षेत्रीय बैंक में नोट ही खत्म हो गये. इस शाखा में खाताधारक हो या फिर रुपये चेंज कराने आये लोगों को मात्र 1000 रुपये भुगतान करना था. चाहे एटीएम की बात हो या फिर बैंक की, जरूरत के अनुसार नोट उपलब्ध न होने के कारण घंटों पसीना बहाने के बाद भी जनता मायूस लौटी. एटीएम तो खुलने के एक घंटे के अंदर ही जवाब देने लगे थे, दोपहर तक बैंक भी खाली होने लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन