तकलीफें हुईं, लेकिन पीएम का कदम साहसिक

Published at :17 Nov 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
तकलीफें हुईं, लेकिन पीएम का कदम साहसिक

दिघलबैंक : आम आदमी को 500-1000 रुपये के नोट बंद करने के बाद तकलीफें हो रही है, लेकिन पीएम मोदी का यह कदम साहसिक है. उक्त बातें पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह ने कही. वे धनतोला में व्यापारियों से मुखातिब थे. भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री के 1000-500 के नोट बंदी के […]

विज्ञापन

दिघलबैंक : आम आदमी को 500-1000 रुपये के नोट बंद करने के बाद तकलीफें हो रही है, लेकिन पीएम मोदी का यह कदम साहसिक है. उक्त बातें पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह ने कही. वे धनतोला में व्यापारियों से मुखातिब थे. भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री के 1000-500 के नोट बंदी के फैसले को जायज ठहराया.

श्री सिंह ने कहा कि हल्ला वही लोग कर रहे जिनके पास कालाधन है. कालाधन वाले कुछ गरीब लोगों को बरगला कर अफवाह फैलाने में लगे हैं. इतना नहीं अपने काले पैसे को सफेद बनाने में गरीब-गुरबा का सहारा लिया जा रहा है. ऐसे लोग खुद ब खुद बेनकाब हो जायेंगे. उन्होंने कहा स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन