जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद ने लाइन में खड़े हो बदलवाये नोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

कतार पर खड़े जदूय विधायक मास्टर मुजाहिद आलम व अन्य. किशनगंज : कोचाधमान विधायक मुजाहिद आलम बुधवार को चूड़ीपट्टी स्थित कैनरा बैंक पहुंच कर अन्य लोगों की तरह पंक्ति में खड़े होकर अपने पुराने नोट बदलवाये़ विधायक मुजाहिद आलम ने बैंक के कतार में खड़े होकर चार हजार के पुराने नोट को बदल कर दो […]
विज्ञापन
कतार पर खड़े जदूय विधायक मास्टर मुजाहिद आलम व अन्य.
किशनगंज : कोचाधमान विधायक मुजाहिद आलम बुधवार को चूड़ीपट्टी स्थित कैनरा बैंक पहुंच कर अन्य लोगों की तरह पंक्ति में खड़े होकर अपने पुराने नोट बदलवाये़ विधायक मुजाहिद आलम ने बैंक के कतार में खड़े होकर चार हजार के पुराने नोट को बदल कर दो हजार के दो नये नोट लिये़ चार हजार के पुराने नोट लेकर बैंक आये मुजाहिद ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए फॉर्म भरा़ विधायक श्री आलम ने कहा कि दो हजार के नोट मिलने के बाद एक और बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है़
बाजार में किसी के भी दुकान पर सामान लेने पर छुट्टे कराना मुश्किल हो गया़ दो हजार के नोट किसी भी काम का नहीं क्योंकि बाजार में इसका कोई छुट्टा देने को तैयार नहीं है़ ऐसे में दो हजार के नोट का सामान्य वर्ग के लोगों के लिए किसी काम का नहीं. मैं नोट बंदी के कदम के खिलाफ नहीं हूं लेकिन सरकार का यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया कदम है.
इसकी पहले से तैयारी नही की गयी थी, बैंकों और एटीएम में रुपया नहीं हैं. काला धन को समाप्त करने की इच्छा होती तो प्रहार रियल स्टेट, सोना और बैंक के लॉकर पर किया जाना था, जहां देश का 94 प्रतिशत काला धन है़ परंतु गरीब जनता पर प्रहार किया गया है. 500 और 1000 का नोट बंद कर बाजार में 2000 का नोट लाने से जमाखोरों और काला धन बढ़ाने वाला कदम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




