ठाकुरगंज में रावण दहन देखने उमड़ा जन सैलाब

ठाकुरगंज : असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व प्रखंड में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया़ इस अवसर पर रावण के पुतले को जलाया गया़ परंपरा के अनुसार राज कुमार कन्दोई ने रावण के पुतले को आग लगायी. बताते चलें कि विजयादशमी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर […]
ठाकुरगंज : असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व प्रखंड में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया़ इस अवसर पर रावण के पुतले को जलाया गया़ परंपरा के अनुसार राज कुमार कन्दोई ने रावण के पुतले को आग लगायी. बताते चलें कि विजयादशमी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर नगर की प्रसिद्ध पूजा समिति द्वारा रावण वध के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस बार भी रावण दहन को लेकर लोगो में भरी उत्साह था़
रुक-रुक कर हो रही वर्षा भी लोगों का उत्साह कम नहीं कर पा रही थी़ पूजा कमेटी के डॉ सुब्रतो सरकार, गोपाल केजरीवाल, देवकी अग्रवाल, निरंजन मोर, दुलाल दत्ता, गणेश अग्रवाल आदि इस दौरान सक्रिय थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




