पट खुलते ही मां के दर्शन को उमड़ी भीड़

ठाकुरगंज : सप्तमी के दिन शनिवार को पट खुलते ही पूजा पंडालो में भक्तों की भीड़ उमड पड़ी़ शनिवार को सुबह से ही भक्तों का तांता पूजा पंडालों में लगा रहा़ पूजा पंडालों एवं मंदिरों में मंत्रों, श्लोकों एवं मां की भक्ति गीतों से पूर नगर भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया़ मां की पूजा […]
ठाकुरगंज : सप्तमी के दिन शनिवार को पट खुलते ही पूजा पंडालो में भक्तों की भीड़ उमड पड़ी़ शनिवार को सुबह से ही भक्तों का तांता पूजा पंडालों में लगा रहा़ पूजा पंडालों एवं मंदिरों में मंत्रों, श्लोकों एवं मां की भक्ति गीतों से पूर नगर भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया़ मां की पूजा को ले भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया़ मां के दरबार में माथा टेकने, दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी़ नगर के साथ ग्रामीण इलाको में भी लोगों ने मां दुर्गा की पजा आराधना की और प्रतिमाओं मंडपों और पंडालों के साजसज्जा का अवलोकन किया़ बताते चलें कि इस दिन का भक्तों को साल भर इन्तजार रहता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




