विधि विधान से स्थापित की गयी मां की प्रतिमा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापूजा . खोंइछा भरने से होती है मां भगवती की कृपा सप्तमी पूजा को शहर के सभी दुर्गा स्थानों पर माता दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को बड़ी संख्या में भक्त उमड़ने लगे. किशनगंज : सप्तमी पूजा को शहर के सभी दुर्गा स्थानों पर माता दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित कर दी गयी. श्रद्धालुओं […]
विज्ञापन
दुर्गापूजा . खोंइछा भरने से होती है मां भगवती की कृपा
सप्तमी पूजा को शहर के सभी दुर्गा स्थानों पर माता दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को बड़ी संख्या में भक्त उमड़ने लगे.
किशनगंज : सप्तमी पूजा को शहर के सभी दुर्गा स्थानों पर माता दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित कर दी गयी. श्रद्धालुओं के पूजन के लिए माता के दरबार का पट खोल दिया गया. पंडाल परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा शहर श्रद्धा, भक्ति व आराधना में डूबा है महाअष्टमी को माता खोइछा भरायी, संधि पूजन व निशा पूजन होगा.
शहर के विभिन्न दुर्गा स्थानों बड़ी कोठी, शीतला मंदिर, मनोरंजन क्लब, खगड़ा, रौलबा, डुमरिया, धरमगंज आदि स्थानों पर सप्तमी पूजा पर प्राण प्रतिष्ठा के साथ पट खोल दिया गया. शीतला मंदिर और डे मार्केट, सुभाषपल्ली, मिल्लनपल्ली और लाइपाड़ा में प्रात: प्राण प्रतिष्ठा बांग्ला विधि-विधान से कराया गया.
खोंइछा भरने से होती है कृपा
शारदीय नवरात्र में शहर की हर गलियां भक्तिमय हो गयी है. घर-घर में कन्या पूजन भी हो रहा है. इस कड़ी में मां का खोंइछा भने का समय भी नजदीक आ गया है. महिलाएं मंगलवार को महाष्टमी में मां का खोंइछा भरेंगी. इसकी तैयारी प्राय: सभी घरों में चल रही है. खोइछा भरने के लिए पान, सुपारी, हल्दी, अक्षत, दूब, मिठाई आदि जुटाये जाने लगे है. माना जाता है कि मां का खोइछा भरने से माता की असीम कृपा होती है. लोग धन-धान्य से संपन्न होते है. सुख- समृद्धि का घर में वापस होता है. इश्वर वैभव की प्राप्ति होती है. इस दिन मां का सोलह श्रृंगार करने की भी तैयारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




