किशनगंज व पूिर्णया में डूबने से आठ की मौत

Published at :03 Oct 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज व पूिर्णया में डूबने से आठ की मौत

रोते बिलखते परिजन. कोचाधामन : स्थानीय थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत अंतर्गत बाखो बस्ती विशनपुर हाट में रविवार दोपहर 12 बजे स्नान करने के क्रम में एक 35 वर्षीय महिला सहित तीन किशोरी के पानी में डूबने से दो किशोरी की तत्काल घटना स्थल पर ही मौत हो गयी़ जबकि, महिला गुड़िया परवीन (35) व […]

विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन.

कोचाधामन : स्थानीय थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत अंतर्गत बाखो बस्ती विशनपुर हाट में रविवार दोपहर 12 बजे स्नान करने के क्रम में एक 35 वर्षीय महिला सहित तीन किशोरी के पानी में डूबने से दो किशोरी की तत्काल घटना स्थल पर ही मौत हो गयी़ जबकि, महिला गुड़िया परवीन (35) व किशोरी जुल्फी बेगम (13) के अत्यधिक पानी पीने से स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया़ मृतक में गुड्डी परवीन (13) पिता खुर्शिद साकिन कागजिया बस्ती वार्ड नंबर 15 किशनगंज
किशनगंज व पूिर्णया…
व रोशनी परवीन (10) पिता कमाल साह साकिन चुन्नीमारी पंचायत चिकाबाड़ी वार्ड नंबर सात थाना बहादुरगंज है. वह विवाह समारोह में सम्मिलित होने अपने फूफा के घर विशनपुर आयी हुई थी. घटना उस समय हुई जब गुड़िया के साथ तीनों किशोरी हाथीडुब्बा में कपड़ा धोने के साथ स्नान करने गयी़ पानी की गहराई इतनी अधिक थी कि एक किशोरी स्नान के क्रम में गहरे पानी में चली गयी़ उसे बचाने दूसरी किशोर भी आगे बढ़ी ही कि वह भी गहरे पानी में डूबने लगी़
इसी प्रकार बारी-बारी से चारों पानी में डूबने लगी. इस दौरान गुड्डी परवीन व रोशनी परवीन की तब तक मौत हो चुकी थी़ इधर पास के आवाजाही करने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने डूब रहे महिला व एक किशोरी को बचा तो लिया, लेकिन दो किशोरी को मौत के मुंह से बचा नहीं पाये. पूरे बाखो बस्ती सहित विशनपुर में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना की खबर मिलने पर स्थानीय जदयू विधायक मुजाहिद आलम बाखोबस्ती पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया. विधायक ने कोचाधामन थानाध्यक्ष, सीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को घटना स्थल पर बुला लिया.
जहां उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ केपी सिंह व चिकित्सक डाॅ विद्या भूषण प्रसाद ने गुड्डी परवीन एवं जुल्फी को बेहतर इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया़ वहीं सीओ ओम प्रकाश भगत व राजस्व कर्मचारी ने ऑन द स्पॉट दोनों मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग से मृतक के परिजनों को चार-चार लाख का अनुग्रह राशि प्रदान किये जाने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि राशि मृतक के गृह प्रखंड में दी जायेगी़
मौके पर विधायक मास्टर मुजाहिद आलम सहित स्थानीय मुखिया, मोनाजीर आलम, जदयू पंचायत अध्यक्ष श्याम कुमार साह व अन्य लोग मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन