एक-दूसरे के गले िमल कर किया खुशी का इजहार

छत्तरगाछ : प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इदुल जोहा बड़े ही धूमधाम व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया. सुबह से ही बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी खुशी देखी गयी. नमाज अदा करने के बाद सबों ने एक दूसरे के साथ गले मिल कर खुशी का इजहार किया. उसके बाद […]
छत्तरगाछ : प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इदुल जोहा बड़े ही धूमधाम व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया. सुबह से ही बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी खुशी देखी गयी. नमाज अदा करने के बाद सबों ने एक दूसरे के साथ गले मिल कर खुशी का इजहार किया. उसके बाद सब लोग खुशी खुशी घर लौट गये और कुर्बानी अदा किया. पोठिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दामलबाड़ी, पहाड़कट्टा, अर्राबाड़ी, छत्तरगाछ, डांगीबस्ती,
गलगलिया पुल, गौरीहाट, तैयबपुर, चिचुआबाड़ी, सोनापुर, नवीनगर फुलबाड़ी आदि स्थानों पर इदुल जोहा बहुत ही शांतिपूर्ण माहौल में मनायी गयी. दिघलबैंक प्रतिनिधि के अनुसार, फर्ज, त्याग और बलिदान का त्योहार बकरीद काफी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गयी. हजारों लोग अल्लाह की बारगाह में सिर झुका कर अपने पूरे परिवार की सलामती एवं देश में अमन व सुकुन की दुआएं मांगी एवं एक दूसरे को मुबारक वाद दी. इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला प्रारंभ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




