28 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published at :13 Sep 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
28 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

ठाकुरगंज : बंगाल से शराब लाकर ठाकुरगंज में बेचने वाले अवैध करोबारी को रंगेहाथ ठाकुरगंज पुलिस ने धर दबोचा. तलाशी के क्रम में उसके पास से अंग्रेजी शराब की 28 बोतलें बरामद की गयी. इस मामले में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष श्रीराम चोधरी ने बताया कि नगर में बड़े दिनों से शराब बेचे जाने की सूचना मिल […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : बंगाल से शराब लाकर ठाकुरगंज में बेचने वाले अवैध करोबारी को रंगेहाथ ठाकुरगंज पुलिस ने धर दबोचा. तलाशी के क्रम में उसके पास से अंग्रेजी शराब की 28 बोतलें बरामद की गयी. इस मामले में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष श्रीराम चोधरी ने बताया कि नगर में बड़े दिनों से शराब बेचे जाने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद सोमवार को बंगाल से शराब आने की सूचना पर बुडीडांगी नदी के पास हुई जांच में शराब लेकर ठाकुरगंज आरहे नगर पंचायत निवासी बिट्टू उर्फ़ दीपक कुमार को रंगेहाथ

शराब के साथ धर दबोचा गया़ इस दौरान उसके पास से अंगेरजी शराब रॉयल स्टेग का 180 एमएल की 18 व 375 एमएल की दस बोतल शराब बरामद किया गया, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाना कांड संख्या 91/ 16 उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कारा किशनगंज भेज दिया गया़ बताते चले इन दिनों ठाकुरगंज शहर में अंग्रेजी और देशी दोनों शराब खुले आम मिल रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन