बिहार-बंगाल सीमा पर दल के सदस्यों का हुआ स्वागत

Published at :11 Sep 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार-बंगाल सीमा पर दल के सदस्यों का हुआ स्वागत

किशनगंज : शांति व सद्भावना वार्ता को लेकर असम के कोकराझार से तीन सितंबर को जम्मू कश्मीर से निकली शांति सद्भावना साइकिल रैली शनिवार को किशनगंज पहुंची. इससे पहले बंगाल-बिहार सीमा पर अगुवानी को ले किशनगंज के बुद्धिजीवियों व युवाओं ने फरिंग गोला के समीप उनका भव्य स्वागत किया. फरजाना बेगम, नजारे, मो वजीर खान, […]

विज्ञापन

किशनगंज : शांति व सद्भावना वार्ता को लेकर असम के कोकराझार से तीन सितंबर को जम्मू कश्मीर से निकली शांति सद्भावना साइकिल रैली शनिवार को किशनगंज पहुंची. इससे पहले बंगाल-बिहार सीमा पर अगुवानी को ले किशनगंज के बुद्धिजीवियों व युवाओं ने फरिंग गोला के समीप उनका भव्य स्वागत किया. फरजाना बेगम, नजारे, मो वजीर खान, नेहाल भाई,पंचम आदि ने अभिनंदन किया. आयोजकों ने कहा कि हिंसा,

जातपात व धर्म विभेद दूर करने के लिए ही विभिन्न राज्यों में शांति वार्ता पहुंचाने के लक्ष्य से शांति सद्भावना साइकिल रैली का आयोजन किया गया है. यात्रा में शामिल साइकिल रैली आठ राज्यों का परिभ्रमण करते हुए 40 दिनों में 25 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर पहुंचेगी. रैली में स्कूल कोलज के छात्र-छात्राओं को मिला कर कुल सदस्यों की सख्या 35 है. करीब 49 दिनों में रैली संपन्न होगी. टीम के संयोजक चंदन पाल, राधा भट्ट आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन