बस स्टैंड से 18 बोतल विदेशी शराब जब्त

Published at :08 Aug 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
बस स्टैंड से 18 बोतल विदेशी शराब जब्त

रात्रि गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस को मिली सफलता किशनगंज : रात्रि गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने शनिवार को बस स्टैंड के समीप लावारिश पड़े दो बेगों की तलाशी के क्रम में पश्चिम बंगाल निर्मित 18 बोतल विदेशी शराब जब्त कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई के बाद पुलिस […]

विज्ञापन

रात्रि गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस को मिली सफलता

किशनगंज : रात्रि गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने शनिवार को बस स्टैंड के समीप लावारिश पड़े दो बेगों की तलाशी के क्रम में पश्चिम बंगाल निर्मित 18 बोतल विदेशी शराब जब्त कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई के बाद पुलिस बरामद शराब को थाने ले आयी.
जहां अज्ञात लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर टाउन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रमोद राय ने बताया कि जिले में पूर्ण शराब बंदी को कड़ाई से लागू किये जाने के बाद अब नशे के सौदागर पड़ोसी राज्य बंगाल से चोरी छिपे शराब की खेप को जिले में लाने की जुगत में लग गए हैं. परंतु स्थानीय पुलिस नशे के सौदागर के मंशूबे को किसी कीमत पर कामयाब नहीं देगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन