भूतनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

किशनगंज : सावन मास की दूसरी सोमवारी को भूतनाथ गौशाला में लगने वाले श्रावणी मेला में गीत संगीत तथा भजन संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा चिकित्सा मंच के प्रदेश मंत्री डाॅ इच्छित भारत ने किया. इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भूतनाथ गौशाला कमेटी द्वारा कांवरियों की सुविधा के लिए […]
किशनगंज : सावन मास की दूसरी सोमवारी को भूतनाथ गौशाला में लगने वाले श्रावणी मेला में गीत संगीत तथा भजन संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा चिकित्सा मंच के प्रदेश मंत्री डाॅ इच्छित भारत ने किया. इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भूतनाथ गौशाला कमेटी द्वारा कांवरियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किये गये हैं. कांवरियों की सुविधा तथा भगवान भोले नाथ के भक्ति रस में सराबोर गीत संगीत तथा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने कांवरियों से अपील किया कि वह विश्व शांति,बधुत्व के लिए प्रार्थना करें. इस अवसर पर कलाकारों द्वारा भगवान भोलेनाथ के भक्ति में सराबोर गीत प्रस्तुत किया जिसने भक्तों का मन मोह लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




