जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाये : डाॅ दिलीप

किशनगंज : विगत दिनों से जारी मुसलाधार बारिश के कारण जिले की नदियों के उफान पर आ जाने और निचले इलाकों के जलमग्न हो जोन के बाद स्थानीय विधान पार्षद डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल ने स्थानीय लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है़ उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन […]
किशनगंज : विगत दिनों से जारी मुसलाधार बारिश के कारण जिले की नदियों के उफान पर आ जाने और निचले इलाकों के जलमग्न हो जोन के बाद स्थानीय विधान पार्षद डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल ने स्थानीय लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है़ उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन अपने दायित्वों के पूर्ति के लिए लगातार प्रत्यशनील है़ इसके बावजूद भी जिले की बड़ी आबादी अब तक राहत कार्य से महरूम है़ उन्होंने कहा कि आपदा की इस भीषण घड़ी में हमें राहत कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि पीड़ितों को परेशानी से बचाया जा सके. इस मौके पर श्री जायसवाल ने राज्य सरकार से किशनगंज जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




