कभी भी धाराशायी हो सकता है ढोलमनी पुल

Published at :27 Jul 2016 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
कभी भी धाराशायी हो सकता है ढोलमनी पुल

बहादुरगंज : बहादुरगंज-चंदवार-कटहलबाड़ी हाट मुख्य मार्ग पर पहले से ही क्षतिग्रस्त ढोलमनी पुल समीप नदी की तेज धार के चलते बीते 48 घंटे से आवाजाही ठप्प है़ फलस्वरूप आवागमन ठप्प हो जोन से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी भारी मुश्किलों को झेलने पर अभिशप्त है़ कमावेश यही स्थिति वहीं नजदीक के भौरादह से गांगी हाट […]

विज्ञापन
बहादुरगंज : बहादुरगंज-चंदवार-कटहलबाड़ी हाट मुख्य मार्ग पर पहले से ही क्षतिग्रस्त ढोलमनी पुल समीप नदी की तेज धार के चलते बीते 48 घंटे से आवाजाही ठप्प है़ फलस्वरूप आवागमन ठप्प हो जोन से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी भारी मुश्किलों को झेलने पर अभिशप्त है़ कमावेश यही स्थिति वहीं नजदीक के भौरादह से गांगी हाट जाने वाली पथ में बगीचा हाट समीप आरसीसी पुल की है़
जहां पुल के उपर से अब भी 2-3 फीट पानी गुजर रहा है़ हालांकि मंगलवार की दोपहर के बाद मौसम के मिजाज में थोड़े बदलाव आने से जहां लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है वहीं छोटे छोटे नदियों व नालो ंके जलस्तर में कुछ कमी होने से सड़कों व पुल पुलियों पर आवागमन धीरे धीरे सामान्य स्थिति की तरफ लौटने लगी है़ प्रभावित ग्रामीणों की सुने तो बारिा रूकने के साथ ही नदियों के जल स्तर में शीघ्र कमी नहीं हुई तो यहां के लोगों को इससे भी ज्यादा तरह तरह की समस्याओं को झेलना पड़ सकता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन