सांसद ने बाढ़ पीड़ितों के राहत में तेजी लाने का दिया निर्देश

Published at :24 Jul 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने बाढ़ पीड़ितों के राहत में तेजी लाने का दिया निर्देश

किशनगंज : जिले में बाढ़ की समस्या के मद्देनजर स्थानीय सांसद मौलाना असरारूल हक कासमी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविर का भ्रमण करने के उपरांत जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित से मुलाकात की. सांसद ने डीएम से कहा कि राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों का ख्याल रखा जा रहा है लेकिन उन बाढ़ पीड़ितों को […]

विज्ञापन

किशनगंज : जिले में बाढ़ की समस्या के मद्देनजर स्थानीय सांसद मौलाना असरारूल हक कासमी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविर का भ्रमण करने के उपरांत जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित से मुलाकात की. सांसद ने डीएम से कहा कि राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों का ख्याल रखा जा रहा है लेकिन उन बाढ़ पीड़ितों को भी राहत सामग्री पहुंचाया जाये जो किसी कारणवश जैसे तैसे अपने घर में ही रह रहे है़ं

सांसद ने डीएम से कहा कि बाढ़ के कारण जिनका आशियाना बरबाद हो चुका है वैसे लोगों के संबंध में सर्वे करा कर उन्हें जल्द मुआवजा राशि देने की व्यवस्था करे़ बाढ़ के काण जो सड़के व पुल पुलिया टूट गयी है या क्षतिग्रस्त हुई है उसे भी जल्द दुरूस्त करने की व्यवसथा करे़ डीएम श्री दीक्षित ने सांसद श्री कासमी को जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई तक जिले में कुल 20 बाढ़ राहित शिविर चलाये जा रहे थे़ जिसमें किशनगंज में ग्यारह, बहादुरगंज में दो, दिघलबैंक में एक एवं कोचाधामन में छह राहत शिविर शामिल है़

डीएम ने सांसद को बताया कि राहत शिविर के अलावे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत छह पंचायतों में 640 परिवार, पोठिया प्रखंड में सात पंचायतों के 950 परिवारों, टेढ़ागाछ प्रखंड में पांच पंचयतों में 2500 परिवारों को सूखा राशन चुड़ा गुड़ विकतरण किया गया है़ श्री दीक्षित ने कहा कि अब तक जितने बाढ पीडि़तों को राहत पहुंचाया गया है उनमें 0 से छह माह के बच्चों की संध्या 677, पांच वर्षीय आयु तक के बच्चों की संख्या 1188, गर्भवती महिलाओं की संख्या 270, धात्री महिलाओं की संख्या 403, बुजुर्ग महिलाओं की संख्या 773, बुजुर्ग पुरुषों की संख्या 1006 एवं विकलांगों की संख्या 72 है़

डीएम ने कहा कि नदियों का जल स्तर कम होने के बाद से कटाव का खतरा बढ़ जायेगा़ आबादी वाले इलाकों को कटाव से बचाने के लिए जल नि:सरण कार्य पालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिये है़ डीएम ने कहा कि वे स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिये है़ बाढ़ के कारण कहां कहां पुल पुलिया सड़क आदि क्षतिग्रस्त हुई है

इसके लिए ग्रामीण कार्य विभाग आरईओ, आरईओ टू एवं अन्य कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया है़ गृह क्षति के आकलन के लिए राजस्व पदाधिकारी एवं फसल क्षति के लिए कृषि विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये है़ डीएम ने सांसद को आश्वासन देते हुए कहा कि जिला स्तर से जो भी कार्य है वे तुरंत बिना देरी किये पूरा करेंगे़ राज्य स्तर के मामलों में वे अविलंब प्रस्ताव भेजेंगे़ मृतकों के मुआवजे के संबंध में डीएम ने कहा कि 1 मृतक के परिवार को चार लाख रुपया मुआवजे की राशि दे दी गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन