दलितों के साथ मारपीट करने वालों पर होगी कार्रवाई

बहादुरगंज : चंदवार पंचायत के कटहलबाड़ी हाट स्थित महादलित परिवार के घर में घुसकर दबंगों द्वारा पिटायी मामले के एक दिन बाद एसडीपीओ कामिनी वाला ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की एवं मौके पर पीड़ित परिवार के घर की महिला व पुरूष सदस्यों से घटना के बावत बिंदुवार सभी जानकारी ली. जहां […]
बहादुरगंज : चंदवार पंचायत के कटहलबाड़ी हाट स्थित महादलित परिवार के घर में घुसकर दबंगों द्वारा पिटायी मामले के एक दिन बाद एसडीपीओ कामिनी वाला ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की एवं मौके पर पीड़ित परिवार के घर की महिला व पुरूष सदस्यों से घटना के बावत बिंदुवार सभी जानकारी ली. जहां पीड़ित परिवार के घायल महिलाओं ने बारी बारी से घटना के दौरान हुई आपबीती से एसडीपीओ को अवगत कराया़ मौके पर सारी वस्तु स्थिति से अवगत होने के पश्चात एसडीपीओ कामिनी वाला ने पीड़ित परिवार जनों को आश्वस्त किया की दोषी को किसी कीमत में बख्शा नहीं जायेगा.
मामले के बाबत पूछे जाने पर एसडीपीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले, इसके लिए घटना में संलिप्त सारे दोषियों पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जयोगी. पुलिस मामले की गहन छानबीन व कार्रवाई में जुटी है़ वहीं सूरजापुरी विकास मोर्चा के अध्यक्ष भाई ताराचंद ने पीड़ित दलित परिवारों से मिलने कटहलबाड़ी पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली. ताराचंद ने कहा कि सुशासन में अब दबंग से पुलिस डरता है.
महादलित को न्याय कहां मिलेगा. उन्होंने कहा कि पीड़ित दलित परिवार दबंगों के डर से अब पलायन करने की बात कह रहे हैं. महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. लेकिन प्राथमिकी महज छह लोगों के खिलाफ दर्ज करायी जाती है. इस मामले में बहादुरगंज पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है. जिप सदस्य देवव्रत राय, पंचायत समिति सदस्य पटेसरी मंसूर आलम, लोजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ पांडेय, लक्ष्मी दास,प्रो विष्णुकांत झा भी थे ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




