फोकानिया की परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई धराया

Published at :05 Jun 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
फोकानिया की परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई धराया

बाल मंदिर सीिनयर सेकेंडरी स्कूल केंद्र पर संदेह होने पर वीक्षकों ने पकड़ा एसडीओ मो शफीक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है आरोपी परीक्षार्थी पहड़कट्टा स्थित तालीम एकुरान मदरसा का छात्र है एडमिट कार्ड में लगे फोटो से नहीं िमल रहा था छात्र का चेहरा किशनगंज : विगत दिनों से जारी […]

विज्ञापन

बाल मंदिर सीिनयर सेकेंडरी स्कूल केंद्र पर संदेह होने पर वीक्षकों ने पकड़ा

एसडीओ मो शफीक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है
आरोपी परीक्षार्थी पहड़कट्टा स्थित तालीम एकुरान मदरसा का छात्र है
एडमिट कार्ड में लगे फोटो से नहीं िमल रहा था छात्र का चेहरा
किशनगंज : विगत दिनों से जारी फोकानिया परीक्षा के दौरान शहर के बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में तैनात वीक्षकों की सजगता के कारण शुक्रवार को एक मुन्ना भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पकड़ाये मुन्ना भाई को पुलिस को सौंप दिया गया़ घटना के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए एसडीओ मो शफीक ने बताया कि आरोपी परीक्षार्थी गुलाम रब्बानी पिता अलाउद्दीन, हरदास मनी, कोल्था पोठिया निवासी रतुआ पहड़कट्टा स्थित तालीम एकुरान मदरसा में पढ़ा करता था़
परंतु उसके एडमिट कार्ड में लगे फोटो का मिलान आरोपी युवक के चेहरे से न होने के कारण वीक्षकों को उन पर शक हो गया था़ आरोपी छात्र का कहना था कि एडमिट कार्ड में लगे फोटो में उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी, परंतु दाढ़ी कटा लेने के कारण वीक्षकों को उस पर शक हो गया था़ बहरहाल मामला जो भी हो पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन