इंट्री माफिया सक्रिय हुआ, तो नपेंगे थानाध्यक्ष : एसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

संदीप नामक इंट्री माफिया का नेटवर्क ठाकुरगंज-अररिया 327ई रोड पर सक्रिय हो गया है़ आखिर कौन है ये संदीप जिसे पुलिस का खौफ तक नहीं है किशनगंज : पुलिस प्रशासन यदि चाह लें तो अवैध धंधेबाज हो या अपराधी उसका कितना भी बड़ा नेटवर्क क्यों ना हो उसे ध्वस्त कर सकता है़ लेकिन इसके लिए […]
विज्ञापन
संदीप नामक इंट्री माफिया का नेटवर्क ठाकुरगंज-अररिया 327ई रोड पर सक्रिय हो गया है़ आखिर कौन है ये संदीप जिसे पुलिस का खौफ तक नहीं है
किशनगंज : पुलिस प्रशासन यदि चाह लें तो अवैध धंधेबाज हो या अपराधी उसका कितना भी बड़ा नेटवर्क क्यों ना हो उसे ध्वस्त कर सकता है़ लेकिन इसके लिए ईमानदार इच्छाशक्ति का होना आवश्यक है़ जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा की मजबूत एवं ईमानदार इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि ठाकुरगंज अररिया 327ई पर इंट्री माफिया के चंगुल से मुक्त हो सका है़
जिले में पदस्थापना के बाद इंट्री माफिया के नेटवर्क का मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने अपराध गोष्ठी में ठाकुरगंज से सटे बंगाल बॉर्डर से लेकर अररिया जिले की सीमा तक जिनते भी थाने है उन थानों के थानाध्यक्ष को स्पष्ट शब्दों में कहा कि परिणाम दिखना चाहिए वरना सभी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करदेंगे और
चौकीदार से थाना चलवा लेंगे़ पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा की हनक रंग लायी. बहादुरगंज-अररिया सड़क पर परिणाम भी दिखने लगे़ परंतु एक माह बाद इंट्री माफिया फिर से सर उठाने लगा है़ सूत्रों से मिली जानकानी के अनुसार संदीप नामक के इंट्री माफिया का नेटवर्क ठाकुरगंज-अररिया 327ई रोड पर सक्रिय हो गया है़ आखिर कौन है
ये संदीप जिसे पुलिस का खौफ तक नहीं है़ आखिरकार इसे किसका संरक्षण प्राप्त है़ जिसके बल पर वह पुलिस प्रशासन को धत्ता बता कर ओवर लोड गाडि़यों का परिचालन करवा रहा है़ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने कहा कि इंट्री माफिया यदि पुन: सक्रिय हुए तो संबंधित थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




