आज भी जिले में सक्रिय हैं शराब कारोबारी

Published at :06 May 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
आज भी जिले में सक्रिय हैं शराब कारोबारी

सूचना मिलते पर पुलिस पदाधिकारी शराब पीने पिलाने वालों के प्रति अपेक्षित कानूनी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचा कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री समझ लेते है़ बहादुरगंज : शराबबंदी के लगभग एक माह पूरा हो गया़ अकेले बहादुरगंज थाना क्षेत्र से इस एक माह के अंदर पीने पिलाने के आरोप में अब तक चार लोग […]

विज्ञापन

सूचना मिलते पर पुलिस पदाधिकारी शराब पीने पिलाने वालों के प्रति अपेक्षित कानूनी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचा कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री समझ लेते है़

बहादुरगंज : शराबबंदी के लगभग एक माह पूरा हो गया़ अकेले बहादुरगंज थाना क्षेत्र से इस एक माह के अंदर पीने पिलाने के आरोप में अब तक चार लोग जेल की हवा खा चुके है़ं जिसमें सरकारी ऑफिसर से लेकर चुनिंदे लोग शामिल है़ पूरे जिला अंतर्गत ऐसे दर्जनों मामले अब तक सामने आ चुके है़ इतना ही नहीं सरकारी सख्ती के बीच आज भी यदा कदा खास कर रात्रि के दौरान चौक चौराहों व सड़कों पर नशे में धूत्त व्यक्ति आ जाता है़
यह सवाल खड़ा होता है की तमाम सरकारी प्रयासों के बावजूद शराब के कारोबारी आज भी सक्रिय कैसे हैं। किस माध्यम से शराब स्थानीय क्षेत्र में पहुंच रही है़ जांच पदाधिकारी गुपचुप तरीके से बेची जाने वाली शराब के स्थान का पता लगाने में विफल क्यों हो रही है़
हालांकि पुलिस प्रशासन शराबबंदी कानून के मद्देनजर अपनी तरफ से कोई चुक व लापरवाही नहीं बरतने का दावा करती रही है़ इसी तर्ज पर सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी शराब पीने पिलाने वालों के प्रति अपेक्षित कानूनी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचा कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री समझ लेते है़ हरहाल शराबबंदी पर यथोचित सख्ती दिखाते हुए पुलिस प्रशासन इस कारनामे की जड़ में शामिल लोगों पर कौन सा ठोस नीति अख्तियार करती है ये देखना ज्यादा दिलचस्प होगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन