पावर ग्रिड व रेलवे ब्रिज के बीच एनएच 327 ई की हालत जर्जर
पावर ग्रिड व रेलवे ब्रिज के बीच एनएच 327 ई की हालत जर्जर
ठाकुरगंज. राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-327ई पर पावरग्रिड व रेल ओवरब्रिज के बीच सड़क की हालत बेहद खराब हो गयी है. सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से यह हिस्सा अब दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है. स्थानीय लोगों व राहगीरों का कहना है कि यह सड़क हिस्सा पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त है. अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस मरम्मत कार्य नहीं किया गया है. बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया है. इससे वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता व हादसे का खतरा बढ़ गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना भारी वाहनों, बसों व दोपहिया वाहनों का आवागमन होता है. खासकर रात के समय यह गड्ढे और अधिक खतरनाक साबित हो सकते हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि तत्काल गड्ढों की मरम्मत करायी जाए. चेतावनी संकेत व बैरिकेडिंग लगाई जाए व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










