पशु चिकित्सा समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी : डॉ चंद्रहास

Updated:
विज्ञापन

पशु चिकित्सा समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी : डॉ चंद्रहास

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया. डॉ चंद्रहास ने विश्व पशु चिकित्सा दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि पशु चिकित्सा समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है. जो न केवल पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं बल्कि, वन हेल्थ की अवधारणा को साकार करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा, पशु सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की. कार्यक्रम के सफल संचालन में वेटनरी क्लीनिकल परिसर के विभाग अध्यक्ष डॉ आनंद मोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास ने स्वच्छ और सुरक्षित पशु आधारित खाद्य उत्पादन में नैतिकता विषय पर व्याख्यान दिया. डॉ आनंद मोहन ने पशु जनित खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम पर चर्चा की. डॉ मुकेश गंगवार ने फार्म से थाली तक सुरक्षित पशुधन में उत्पाद सुनिश्चित करने में पशु चिकित्सकों की भूमिका विषय पर प्रस्तुति दी. डॉ शिवरामन ने दावा प्रतिरोध को समझते हुए उसकी रोकथाम की प्रक्रिया विषय पर व्याख्यान दिया. कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण आयोजित किया गया. इस आयोजन ने वन हेल्थ दृष्टिकोण के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन