हल्दीबाड़ी-बलुरघाट-हल्दीबाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में हुआ परिवर्तन

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :26 Apr 2026 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
हल्दीबाड़ी-बलुरघाट-हल्दीबाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में हुआ परिवर्तन

हल्दीबाड़ी-बलुरघाट-हल्दीबाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में हुआ परिवर्तन

विज्ञापन

ठाकुरगंज. नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के द्वारा 15464/15463 हल्दीबाड़ी–बलुरघाट-हल्दीबाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में संशोधन कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार नई समय-सारणी 27 अप्रैल 2026 से प्रभावी है. संशोधित समय के तहत कई प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. हल्दीबाड़ी से चलने वाली 15464 इंटरसिटी एक्सप्रेस अब सुबह 05:45 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद जलपाईगुड़ी में ट्रेन 06:03 बजे पहुंचेगी और 06:05 बजे रवाना होगी . बेलाकोबा में 06:25 आगमन और 06:27 प्रस्थान निर्धारित किया गया है. न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर ट्रेन 07:00 बजे पहुंचेगी और 07:20 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि सिलीगुड़ी जंक्शन पर 07:45 आगमन और 07:50 प्रस्थान का समय तय किया गया है. आगे बागडोगरा में 08:05/08:06, नक्सलबाड़ी में 08:19/08:20, अधिकारी में 08:35/08:36 तथा गलगलिया में 08:46/08:47 बजे का समय निर्धारित किया गया है . ठाकुरगंज में ट्रेन 09:00 बजे पहुंचेगी और 09:02 बजे प्रस्थान करेगी।तैयबपुर में 09:10/09:11 तथा अलुआबाड़ी रोड में 09:25/09:27 का समय तय किया गया है. किशनगंज स्टेशन पर ट्रेन 09:50 बजे पहुंचेगी और 09:52 बजे रवाना होगी. अंततः ट्रेन बलुरघाट स्टेशन पर 15:15 बजे पहुंचेगी. वहीं वापसी दिशा में चलने वाली 15463 बलुरघाट–हल्दीबाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस की समय-सारणी में भी आंशिक संशोधन किया गया है. बालुरघाट से चलने के बाद ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर बदले हुए समय के अनुसार संचालित होगी. गंगा रामपुर, बुनियादपुर, गाजोले और एकलाखी स्टेशनों पर समय में हल्का परिवर्तन किया गया है, जहां एकलाखी में ट्रेन 13:40 बजे पहुंचेगी और 14:00 बजे प्रस्थान करेगी। गाजोल में 13:24/13:26, बुनियादपुर में 13:00/13:02 तथा गंगारामपुर में 12:47/12:49 का समय निर्धारित किया गया है. अलुआबाड़ी रोड में ट्रेन 16:50 बजे पहुंचेगी और 16:52 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि किशनगंज में 16:20/16:22 का समय तय किया गया है. न्यू जलपाईगुड़ी में ट्रेन 19:30 बजे पहुंचेगी और 19:50 बजे प्रस्थान करेगी . सिलीगुड़ी जंक्शन में 18:55/19:00, बागडोगरा में 18:30/18:31, नक्सलबाड़ी में 18:15/18:16 तथा अधिकारी में 17:59/18:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है. जलपाईगुड़ी में ट्रेन 22:15 बजे पहुंचेगी और अंततः हल्दीबाड़ी स्टेशन पर 22:15 बजे आगमन करेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव ट्रेनों के संचालन को अधिक सुचारू बनाने और देरी को कम करने के उद्देश्य से किया गया है . हालांकि अचानक बदलाव से नियमित यात्रियों को शुरुआती दिनों में असुविधा हो सकती है. वहीं यात्रियों का कहना है कि बार-बार समय में बदलाव से भ्रम की स्थिति बनती है, जबकि कुछ यात्रियों ने इसे बेहतर संचालन की दिशा में सकारात्मक कदम बताया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन