बारिश से तापमान में आयी गिरावट, राहत

Published at :05 May 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश से तापमान में आयी गिरावट, राहत

किशनगंज : तेज आंधी के साथ आयी मूसलधार बारिश ने बुधवार को जिले के मौसम के मिजाज को बदल कर रख डाला. हांलाकि जिला प्रशासन की ओर से पूर्व से ही अलर्ट जारी कर दिये जाने से जान माल को व्यापक नुकसान तो नहीं पहुंचा, लेकिन मौसम में आये अचानक इस परिवर्तन से विगत कई […]

विज्ञापन

किशनगंज : तेज आंधी के साथ आयी मूसलधार बारिश ने बुधवार को जिले के मौसम के मिजाज को बदल कर रख डाला. हांलाकि जिला प्रशासन की ओर से पूर्व से ही अलर्ट जारी कर दिये जाने से जान माल को व्यापक नुकसान तो नहीं पहुंचा, लेकिन मौसम में आये अचानक इस परिवर्तन से विगत कई दिनों से भीषण गरमी की मार झेल रहे लोगों को भारी राहत जरूर मिल गई. जबकि खेतों मे लहलहाती फसलों को व्यापक नुकसान भी पहुंचा.

सबसे ज्यादा क्षति आम व केला उत्पादक किसानों को उठानी पडी.

ठनका गिरने से घर की दीवार में आयी दरार : स्थानीय उत्तरपाली स्थित एक मकान में ठनका गिरने से जान माल का कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन मकान की दीवारों पर गहरे दरार पड़ गये. इसके साथ ही जिले के ग्रामीण इलाकों मे टीन व फूस से बने घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. कई ग्रामीण इलाकों मे उंचे उंचे दरख्तों के बीच सड़क पर गिर जाने से इन इलाकों में आवागमन भी बाधित हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन