नाइट शॉर्ट बाउंड्री कप पर गांजाबाड़ी टीम ने जमाया कब्जा

छत्तरगाछ(किशनगंज) : मंगलवार रात को प्रखंड अंतर्गत साड़ोगोरा पंचायत स्थित मौलाना अबुल कलाम क्रिकेट क्लब छमटिया के सौजन्य से नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया. इस्लामपुर तथा गंजाबाड़ी टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया. पहले बैटिंग करते हुए गंजाबाड़ी टीम ने 5 ओवर में […]
छत्तरगाछ(किशनगंज) : मंगलवार रात को प्रखंड अंतर्गत साड़ोगोरा पंचायत स्थित मौलाना अबुल कलाम क्रिकेट क्लब छमटिया के सौजन्य से नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया. इस्लामपुर तथा गंजाबाड़ी टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया.
पहले बैटिंग करते हुए गंजाबाड़ी टीम ने 5 ओवर में 32 रन बनाया. जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामपुर टीम 17 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. विनर गांजाबाड़ी की टीम को कप के साथ पांच हजार रुपये तथा रनर टीम को कप के साथ तीन हजार रुपये नकद पुरस्कृत किया गया. टूर्नामेंट के आयोजन में इंतजार आलम, तसलीम, खतीब, कैशर आलम, मो इसराइल, मदस्सीर, शहबाज सहित अन्य ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




