कंट्रोल रूम में विभिन्न पंचायत से लगातार आ रही थी सूचना

Published at :03 May 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में विभिन्न पंचायत से लगातार आ रही थी सूचना

किशनगंज : पंचायत चुनाव के लिए समाहरणालय में बनाए गए कंट्रोल रूप में दिन भर चुनाव की सूचनाएं मिल रही थी. तीसरे चरण के चुनाव जिले के टेढ़ागाछ में सोमवार को जारी था. कंट्रोल रूप में बैठी महिला कर्मचारियों द्वारा टेढ़ागाछ पंचायत से पल पल की खबर की जानकारी ली. पंचायत चुनाव में किसी भी […]

विज्ञापन

किशनगंज : पंचायत चुनाव के लिए समाहरणालय में बनाए गए कंट्रोल रूप में दिन भर चुनाव की सूचनाएं मिल रही थी. तीसरे चरण के चुनाव जिले के टेढ़ागाछ में सोमवार को जारी था. कंट्रोल रूप में बैठी महिला कर्मचारियों द्वारा टेढ़ागाछ पंचायत से पल पल की खबर की जानकारी ली. पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार की अनहोनी को टालने के लिए प्रशासन मुस्तैद था. जिला प्रशासन की टीम. समाहरणालय के कर्मचारी राजेश कुमार साह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम से मिली जानकारी को हर एक घंटे में कमिश्नर को दी जाती है तथा हर दो घंटे के बाद चुनाव आयोग को देनी पड़ती है.

वहीं पहली जानकारी 8 बजे सुबह मिली जो 5.5 प्रतिशत थी. 3 बजे दोपहर तक ये आंकड़ा 65.02 प्रतिशत तक पहुंच गया. 5 बजे तक 68.29 पर खत्म हुआ. वोटिंग में भाग लेने में पुरूषों से आगे निकली महिलाएं. जहां पुरुष 64.44 प्रतिशत पर सिमट गये. वहीं महिलाओं ने 72.12 प्रतिशत उपस्थिति दिखा कर अपनी जागरूकता का परिचय दिया. अपने गांव के उत्थान के लिए महिलाओं ने घरों से निकल कर अपने सही प्रत्याशी को वोट डाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन