दो किलो अफीम जब्त दो तस्कर गिरफ्तार

Published at :30 Apr 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
दो किलो अफीम जब्त दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज : स्थानीय खगड़ा स्थित बीएसएफ हेड क्वार्टर में तैनात खुफिया विभाग की टीम ने गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय फरिंगगोला के पास छापेमारी कर 2 किलो 100 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को रंगेहाथ धर दबोचा. स्थानीय लोग शहर व आसपास के इलाकों से लगातार मादक पदार्थों के जब्त […]

विज्ञापन
किशनगंज : स्थानीय खगड़ा स्थित बीएसएफ हेड क्वार्टर में तैनात खुफिया विभाग की टीम ने गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय फरिंगगोला के पास छापेमारी कर 2 किलो 100 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को रंगेहाथ धर दबोचा. स्थानीय लोग शहर व आसपास के इलाकों से लगातार मादक पदार्थों के जब्त किये जाने को ले चिंतित हो उठे.
बीएसएफ के हत्थे चढ़े सफीकुल इस्लाम 21 वर्ष पिता नवेद अली, करबोला, वैष्णव नगर मालदा निवासी व इनामुल हक 32 वर्ष पिता आयशा शेख, सरियत टोला, वैष्णव नगर मालदा निवासी कपड़ों के फेरी का काम करता है. इसके आड़ में मादक पदार्थों की भी तस्करी किया करते थे. दोनों के अवैध धंधे की जानकारी बीएसएफ को मिलते ही बीएसएफ ने उनके धर पकड़ के लिए जाल बिछाना प्रारंभ कर दिया था.
दोनों आराेपियों को भेजा गया जेल
स्थानीय सेक्टर हेड क्वार्टर में तैनात बीएसएफ के उप कमांडेंट प्रवीण कुमार रंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने आखिरकार गुरुवार को उन्हें रंगेहाथ धर दबोचा. गिरफ्त में आये तस्करों की तलाशी के दौरान बीएसएफ जवानों ने 12 लाख 60 हजार अंतर्राष्ट्रीय मूल्य के 2 किलो 100 ग्राम अफीम के साथ 2 मोबाइल भी बरामद कर लिया. तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के पश्चात बीएसएफ अधिकारियों ने एसएसबी 12वीं वाहिनी के स्नीफर डॉग से जब्त अफीम की पहचान करा ली.
जबकि शुक्रवार को बीएसएफ ने गिरफ्त में आये दोनों तस्करों व बरामद अफीम के साथ-साथ तस्करों के दोनों मोबाइल को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. जहां बीएसएफ अधिकारियों के लिखित शिकायत के बाद स्थानीय सदर थाना में कांड संख्या 151/16 दर्ज कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22, 23 के तहत दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन