एसएसबी जवानों ने मवेशी पकड़ा, ग्रामीणों के विरोध पर छोड़ दिया

Published at :30 Apr 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने मवेशी पकड़ा, ग्रामीणों के विरोध पर छोड़ दिया

पाठामारी(किशनगंज) : शुक्रवार को ठाकुरगंज अररिया मुख्य सड़क पर झील के समीप एसएसबी 12वीं वाहिनी के जवानों की ओर से लगभग दो दर्जन मवेशी को संदेह के आधार पर पकड़ा. मवेशी को जब्त कर जब जवान मुख्यालय लौट रहे थे कि दर्जनों लोग मौके पर पहुंच मवेशी को अपना बता जवानों पर बिना वजह के […]

विज्ञापन
पाठामारी(किशनगंज) : शुक्रवार को ठाकुरगंज अररिया मुख्य सड़क पर झील के समीप एसएसबी 12वीं वाहिनी के जवानों की ओर से लगभग दो दर्जन मवेशी को संदेह के आधार पर पकड़ा. मवेशी को जब्त कर जब जवान मुख्यालय लौट रहे थे कि दर्जनों लोग मौके पर पहुंच मवेशी को अपना बता जवानों पर बिना वजह के परेशान करने का आरोप लगा एसएसबी जवान सहित उनकी गाड़ियों को घेर लिया. इस पूरे मामले में आखिरकार जब्त मवेशी को जवानों की ओर से मवेशी का मालिक होने का दावा ठोकने वालों को सुपुर्द कर दिया.
मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नौ बजे मुख्य सड़क पर ठाकुरगंज झील के समीप 12वीं वाहिनी के जवान दर्जनों मवेशी को जब्त कर मुख्यालय लौट रहे थे. लौटने के क्रम में रास्ते में ही दर्जनों लोग वहां पहुंच मवेशी को अपना बता उसे हाट में बेचने की बात बोल उस पर दावा ठोक एसएसबी जवानों को घेर लिया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. लोगों के गुस्से एवं आक्रोश को देख जवानों ने मवेशी को छोड़ दिया. बहरहाल जवानों की ओर से की गयी यह कार्रवाई लोगों की समझ से परे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन