किशनगंज में 75 प्रतिशत मतदान

दूसरा चरण. तेज धूप व हवा भी नहीं रोक सकी मतदाताओंे के कदम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कोचाधामन में कई मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे बाद भी मतदान होता रहा. तेज धूप और धूल भरी हवा के चलते दोपहर में वोटिंग की रफ्तार धीमी हो गयी. कोचाधामन : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव […]
दूसरा चरण. तेज धूप व हवा भी नहीं रोक सकी मतदाताओंे के कदम
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कोचाधामन में कई मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे बाद भी मतदान होता रहा. तेज धूप और धूल भरी हवा के चलते दोपहर में वोटिंग की रफ्तार धीमी हो गयी.
कोचाधामन : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कोचाधामन में कई मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे बाद भी मतदान होता रहा. तेज धूप और धूल भरी हवा के चलते दोपहर में वोटिंग की रफ्तार धीमी हो गयी. लेकिन, अपराह्न तीन बजे के बाद एक बार मतदाता घरों से निकले और बूथों पर लंबी लाइन लग गयी. लिहाजा, समय सीमा के बाद भी वोटिंग जारी रही.
प्रखंड में 75 प्रतिशत मतदान की खबर है. इसके साथ ही प्रखंड के 2052 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया. भीषण गरमी के कारण मतदाताओं की सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गयी. केंद्रों पर तिरपाल आदि की व्यवस्था नहीं थी. मतदाता छांव तलाशते फिर रहे थे.
लेकिन, मतदाताओं ने इसकी परवाह नहीं की. पसीने से तरबतर होते रहे. मगर, पंक्ति से नहीं निकले. इस दौरान महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 346 मतदान केंद्रों पर 1,70079 मतदाता पंजीकृत हैं. वोटरों के उत्साह का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि तापमान 37 डिग्री पार पहुंचा,
तो पुरुषों की कतारें छोटी पड़ गयी, लेकिन महिलाओं के वोट गिराने की रफ्तार घटने की बजाय बढ़ती चली गयी. मतदान के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. बावजूद इसके जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित, एसपी राजीव मिश्रा, अपर समाहर्ता रामजी साह, एसडीओ मो शफीक, वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार लाव लश्कर के साथ पूरे दिन चप्पे-चप्पे का भ्रमण करते रहे. चौकसी एसी की मतदान केंद्रों के आस-पास किसी को फटकने नहीं दिया गया.
कमिश्नर व डीआइजी खुद कर रहे थे कैंप
कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त सुधीर कुमार, पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी उपेंद्र कुमार सिन्हा खुद कैंप किये हुए थे. इस दौरान उनके साथ जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित, एसपी राजीव मिश्रा भी मौजूद थे. उधर, अपर समाहर्ता रामजी साह के अलावे करीब छह वरीय उप समाहर्ता क्षेत्र में भ्रमण करते रहे. डीपीआरओ सह प्रभारी डीटीओ मनीष कुमार डेरामारी बूथ पर निरीक्षण करते देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




