गिरफ्तार युवक भेजा गया जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

4.5 लाख रुपये मूल्य के 640 ग्राम अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ था मो शमशेर किशनगंज : 4.5 लाख रुपये मूल्य के 640 ग्राम अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार मो शमशेर पिता स्व अकबर, साकिन पासवान टोला खगड़ा निवासी को स्थानीय पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22, 23 के तहत […]
विज्ञापन
4.5 लाख रुपये मूल्य के 640 ग्राम अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ था मो शमशेर
किशनगंज : 4.5 लाख रुपये मूल्य के 640 ग्राम अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार मो शमशेर पिता स्व अकबर, साकिन पासवान टोला खगड़ा निवासी को स्थानीय पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22, 23 के तहत देर शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इससे पूर्व एसएसबी 12वीं वाहिनी के सहायक समादेष्टा कुमार सुंदरम के लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय थाना में कांड संख्या 146/16 दर्ज कर ली गयी थी. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ कामिनी वाला ने बताया कि आरोपी शमशेर से पूछताछ के क्रम में मिली जानकारी के आधार पर मामले के अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयत्नशील है.
उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से बरामद अफीम को फॉरेंसिक जांच के लिए पटना व कोलकाता भेज दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सूबे में शराबबंदी के बाद मादक पदार्थों के खेप की बरामदगी से पुलिस चौकन्नी हो गयी है तथा पश्चिम बंगाल व नेपाल से सटे इलाकों में गश्त तेज कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




