अफीम के साथ युवक धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2016 1:53 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता . सूचना पर एसएसबी व पुलिस ने की कार्रवाई व्यवहार न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार पकड़ा गया युवक जब्त 640 अफीम की कीमत साढ़े चार लाख रुपये बतायी जाती है किशनगंज : स्थानीय व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कचहरी परिसर में पूर्व से ही सादे […]
विज्ञापन
सफलता . सूचना पर एसएसबी व पुलिस ने की कार्रवाई
व्यवहार न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार पकड़ा गया युवक
जब्त 640 अफीम की कीमत साढ़े चार लाख रुपये बतायी जाती है
किशनगंज : स्थानीय व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कचहरी परिसर में पूर्व से ही सादे वर्दी में तैनात एसएसबी व स्थानीय पुलिस के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को 640 ग्राम अफीम के साथ रंगेहाथ धर दबोचा. एसएसबी 12वीं वाहिनी के सहायक समादेष्टा कुमार सुंदरम के नेतृत्व में उसे सदर थाना लाया गया.
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार मो शमशेर पिता स्व अकबर, पासवान टोला खगड़ा निवासी ने बताया कि उसे लाल थैले के भीतर रखे सामान के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी. उसने बताया कि खगड़ा मेला गेट के निकट जेनेरेटर का धंधा करने वाले युवक टीटू पिता इब्राहिम ने उसे 200 रुपये के एवज में थैले को खगड़ा पहुंचाने को दिया था.
उसने बताया कि टीटू के संग पूर्व से पारिवारिक संबंध होने के कारण उसने थैले को अपने हाथों में लिया ही था कि जवानों ने उसे धर दबोचा. उसने बताया कि वह पेशे से राज मिस्त्री है तथा अपने एक केश की तारीख के सिलसिले में मंगलवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय पहुंचा था इस संबंध में पूछे जाने पर एसएसबी 12वीं वाहिनी के सहायक समादेष्टा कुमार सुंदरम ने बताया कि नेपाल के रास्ते अफीम की खेप के किशनगंज पहुंचते ही सूचना उन्हें पूर्व में ही मिल गयी थी.
परंतु आरोपी की सटीक पहचान न हो पाने के कारण अफीम की खेप किशनगंज तक पहुंच गयी. स्थानीय बस स्टैंड में बस से उतरने के पश्चात आरोपी न्यायालय परिसर में प्रवेश कर गया था. जहां पूर्व से घात लगाये एसएसबी व पुलिस जवानों ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
श्री सुंदरम ने बताया कि एसएसबी के स्नीफर डॉग ने भी मादक पदार्थ की पहचान कर ली है तथा जब्त मादक पदार्थ को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है तथा पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. जब्त अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 4.5 लाख रुपया बतायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




