दुष्कर्म के अभियुक्त को 10 वर्ष की कारावास

Published at :27 Apr 2016 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के अभियुक्त को 10 वर्ष की कारावास

किशनगंज : बलात्कार के आरोपी थाना रोड निवासी मुनमुन उपाध्याय को एडीजे द्वितीय सत्येंद्र पांडेय की न्यायालय ने 10 वर्ष के कारावास एवं 10 हजार रूपया आर्थिक दंड की सजा सुनायी है. आर्थिक दंड नहीं देने पर एक वर्ष और सजा बढ़ाने का आदेश न्यायालय द्वारा जारी किया गया है. लोक अभियोजक सत्य नारायण प्रसाद […]

विज्ञापन

किशनगंज : बलात्कार के आरोपी थाना रोड निवासी मुनमुन उपाध्याय को एडीजे द्वितीय सत्येंद्र पांडेय की न्यायालय ने 10 वर्ष के कारावास एवं 10 हजार रूपया आर्थिक दंड की सजा सुनायी है. आर्थिक दंड नहीं देने पर एक वर्ष और सजा बढ़ाने का आदेश न्यायालय द्वारा जारी किया गया है. लोक अभियोजक सत्य नारायण प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में आरोपी मुनमुन उपाध्याय पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था.

उस पर लगा आरोप न्यायालय में सिद्ध हो गया. बहादुरगंज थाना में पीडि़ता के बयान पर कांड संख्या 125/11 में धारा 448, 376 दर्ज किया गया था लेकिन अनुसंधान में पुलिस ने मामले को दबा कर फाइनल रिपोर्ट सौंप दी थी. पीड़िता द्वारा प्रोटेस्ट पिटिशन के आधार पर न्यायालय में वाद पुन: संस्थित किया गया जिसमें विचारण के उपरांत अभियुक्त को सजा सुनायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन