करंट की शिकार नसीमा हार गयी जिंदगी की जंग

Published at :25 Apr 2016 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
करंट की शिकार नसीमा हार गयी जिंदगी की जंग

पौआखाली(किशनगंज) : पिछले दो माह से जिंदगी की जंग लड़ रही 20 वर्षीय नसीमा खातून आखिरकार जिंदगी की जंग हार ही गयी. रविवार तड़के नसीमा ने अपने गांव डुमरिया के खुनियाभीट्ठा गांव स्थित घर पर अंतिम सांसें लीं. नसीमा खातून दो माह पूर्व 25 फरवरी को गांव में ही बिजली के तार के संपर्क में […]

विज्ञापन

पौआखाली(किशनगंज) : पिछले दो माह से जिंदगी की जंग लड़ रही 20 वर्षीय नसीमा खातून आखिरकार जिंदगी की जंग हार ही गयी. रविवार तड़के नसीमा ने अपने गांव डुमरिया के खुनियाभीट्ठा गांव स्थित घर पर अंतिम सांसें लीं. नसीमा खातून दो माह पूर्व 25 फरवरी को गांव में ही बिजली के तार के संपर्क में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. जिन्हें परिजनों ने किशनगंज, पूर्णिया के अलावे पटना में इलाज करवायी थी.

लेकिन उपर वाले को शायद कुछ और ही मंजूर था.पूरा गांव नसीमा की असामयिक निधन से गमजदा है. नसीमा अविवाहित थी और पिता नसीरूद्दीन का ससया उनके सिर से पहले ही उठ चुका था. भाई इकबाल ही उसका पालन हार था. जिसकी मौत से इकबाल का मानो ईश्वर ने सब कुछ दिन लिया हो. इस घटना के संबंध में मृतका के भाई इकबाल ने पौआखाली थाना में 27 फरवरी को सनहा दर्ज किया था.

जिसमें उन्होंने लिखा है 25 फरवरी के दिन नसीमा बकरी बांधने के लिए घर से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित खेत में गयी थी. जहां से लौटने के क्रम में बिजली के पोल से लटकती बिजली तार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी.इधर घटना ने बिजली विभाग की लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है. आये दिन बिजली के तार के चपेट में आने से जान माल का नुकसान होना आम बात हो गयी है.

एक विभाग है कि इस पर उनका ध्यान शायद ही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन